
ट्रैफिक पुलिस और कोर्ट का चक्कर खत्म! घर बैठे चेक कर भर सकते हैं अपनी गाड़ी का चालान, ये है सबसे आसान तरीका
आपको बस अपनी गाड़ी का नंबर, मोबाइल नंबर या चालान नंबर दर्ज करना होता है. इसके बाद सिस्टम आपके वाहन से जुड़े पेंडिंग चालान की लिस्ट दिखा देता है. क्योंकि ज़रा सी असावधानी से फाइन लग जाता है और हमें हफ्तों बाद इसका पता चलता है. इसके बाद चालान को भरने में भी उतना ही झंझट, लेकिन एक ऐसी वेबसाइट है जो आपकी इस परेशानी को छूमंतर कर सकती है.




